Saturday, 27 August 2016

अब तुम बदल गए हो

संयोग से प्रेमी-प्रेमिका की शादी हो गई। अब वे पति-पत्नी थे।
रात में सोते समय पत्नी रोज पति को समझाती थी कि देखो देर रात तक घूमा मत करो,
ये बीड़ी-सिगरेट ठीक नहीं है, इसका सेवन मत करो।
शराब पीना अच्छा नहीं है, इधर-उधर बेमतलब मत जाया करो,
अपना काम किया करो, इस तरह के कपड़े मत पहना करो,
ऐसे चला मत करो, वगैरह।
रोज कुछ न कुछ समझाती और पति भी उसकी हर बात को मानता चला गया। वह अब कोई ऐसा काम नहीं करता था जो पत्नी को पसंद न हो।
ऐसे चलता रहा। बड़ा सुखद जीवन चल पड़ा।
फिर पांच साल बाद एक दिन पत्नी ने कहा, एक बात कहूं,
तुम बुरा तो नहीं मानोगे?;
पति ने कहा, आज तक तुम्हारी किसी बात का बुरा माना है?
सब बातें बिना कुछ कहे मान ली है। कहो जो कहना है।;
पत्नी बोली, वो सब तो ठीक है लेकिन अब तुम पहले जैसे नहीं रहे!;
😜😂😃😜😝

No comments:

Post a Comment